Top
Begin typing your search above and press return to search.

अनुसन्धान कार्यों का भी राजनीतिकरण हुआ: बी बी कुमार

प्रसिद्ध समाज आईसीएसएसआर के अध्यक्ष डॉ बी बी कुमार ने देश की समस्यायों को सुलझाने वाले विषयों पर मौलिक शोध कार्यों पर जोर दिया

अनुसन्धान कार्यों का भी राजनीतिकरण हुआ: बी बी कुमार
X

नयी दिल्ली। प्रसिद्ध समाज विज्ञानी एवं भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के अध्यक्ष डॉ बी बी कुमार ने देश की समस्यायों को सुलझाने वाले विषयों पर मौलिक शोध कार्यों पर जोर देते हुए कहा है कि समाज विज्ञान के क्षेत्र में अनुसन्धान कार्यों का भी राजनीतिकरण हुआ है इसलिए समाज को तोड़ने की बजाय जोड़ने वाले विषयों पर काम होना चाहिए।

बिहार के बक्सर जिले के डुमरी गांव मे जन्में डॉ. कुमार ने विशेष भेंटवार्ता में कहा कि देश में शोध एवं अनुसंधान कार्यों का भी राजनीतिकीकरण हुआ है और एक ही विषय पर बार-बार शोध से दुहराव हुआ है। शोधकार्य ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे समाज में बंटवारा हो बल्कि समाज को जोड़ने का काम होना चाहिए, इसलिए आज मौलिक शोध कार्य करने की अधिक जरूरत है।

कुमार ने कहा कि शोध कार्य केवल करियर के लिए नहीं बल्कि देश की समस्याओं और चुनौतियों को सुलझाने के लिए होना चाहिए। शोधार्थियों को यह सोचना चाहिए कि वे अपने अनुसन्धान कार्यों से समाज को कुछ दें।

उन्होंने भारतीय चिंतन परंपरा की चर्चा करते हुए बताया कि वह संत रविदास और आनंद कुमार स्वामी जैसे भारतीय मनीषियों पर नई राष्ट्रीय फ़ेलोशिप शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि अतीत में हमारे मनीषियों ने हर क्षेत्र में बहुत कार्य किया है जिसकी आज लोगों को जानकारी नहीं है, इसलिए ऐसे लोगों की स्मृति में नए फ़ेलोशिप शुरू करने की जरुरत है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it