Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस का जनता दरबार फिर से लगेगा, कार्यक्रम तय

थानों में समस्या का निराकरण नहीं होने की शिकायत को दूर करने पुलिस के अधिकारी अब सीधे जनता से रूबरू होंगे....

बिलासपुर। थानों में समस्या का निराकरण नहीं होने की शिकायत को दूर करने पुलिस के अधिकारी अब सीधे जनता से रूबरू होंगे। पुलिस के राजपत्रित अपने कार्यालय में अलग-अलग दिन बैठकर जनता की समस्या सुनेंगे।

जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव ने बिलासपुर की जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों को कार्यालय में जनसमस्या निवारण दिवस का आयोजन करने हेतु आदेशित किया है। इसमें थाने में कार्यवाही नही होने से अथवा थाने की कार्यवाही से असंतुष्ट प्रार्थी सीधे अपने राजपत्रित अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या बता सकते है व आवेदन दे सकते है जहाँ उनकी समस्या का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों हेतु दिवस निर्धारित किए गए है जिसमें वे अपने कार्यालय में अपने क्षेत्र के आवेदकों से मिल कर उक्त कार्य करेंगे। जनता व पुलिस के बीच सीधे संवाद इस आयोजन के माध्यम से स्थापित होगा तथा आमजन को शीघ्रातिशीघ्र उनकी समस्याओं का निदान मिल पाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it