Top
Begin typing your search above and press return to search.

प्रह्लाद नगर में पुलिस व्यवस्था ठीक होनी चाहिए

फैज-ए-आम कॉलेज से जुलूस निकालने पर हुए बखेडे और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मेरठ दक्षिण विधानसभा विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर

प्रह्लाद नगर में पुलिस व्यवस्था ठीक होनी चाहिए
X

मेरठ। प्रहलादनगर व मॉब लिंचिग के विरोध में फैज-ए-आम कॉलेज से जुलूस निकालने पर हुए बखेडे और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर मेरठ दक्षिण विधानसभा विधायक डा. सोमेन्द्र तोमर, कैन्ट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल आयुक्त कैम्प कार्यालय पहुंचे।

आयुक्त अनीता सी मेश्राम, पुलिस महानिरीक्षक रामकुमार, जिलाधिकारी अनिल ढीगरा, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक नितिन तिवारी से कानून व्यवस्था को लेकर वार्ता की।

उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि प्रहलादनगर के चारो ओर अल्पसंख्यक बहुल मौहल्ले है। लोग विगत दिनों में हो रही घटनाओं से आहत है और इस्लामाबाद और प्रहलादनगर के माध्य गेट लगाने की मॉग कर रहे है। प्रहलाद नगर में कानून व्यवस्था ठीक
नही है।

उधर रविवार शाम मॉब लिंचिग के विरोध में फैज-ए-आम कॉलेज से जुलूस निकालने पर बखेड़ा हो गया। पुलिस से भीड़ नहीं रूकी जिस कारण माहौल बिगड़ सकता था। जिला और पुलिस प्रशासन की गोपनीय टीम भी फेल हो गई। विधायक सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार अधिकारी काम करें और सरकार द्वारा भयमुक्त समाज देने का संदेश जाना चाहिए। प्रहलाद नगर में पुलिस चौकी और पुलिसिंग ठीक होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से कल की घटना के लिए प्रभावी कार्यवाही कराने और प्रहलाद नगर में चौकी और पुलिसिंग ठीक प्रकार से होने का आश्वासन दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it