Top
Begin typing your search above and press return to search.

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच.आर. मनहर ने गुरूवार दोपहर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में जिले के थाना एवं पुलिस चैकी प्रभारियों की संयुक्त बैठक

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा
X

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच.आर. मनहर ने गुरूवार दोपहर कार्यालय स्थित सभाकक्ष में जिले के थाना एवं पुलिस चैकी प्रभारियों की संयुक्त बैठक लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ए.एस.पी. विमल कुमार बैस, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के.पी. बंजारे, बेरला जगदीश उइके, डी.एस.पी. मुख्यालय सुनील डेविड, सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एस.एस.पी. ने जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता का पालन जरूरी हो, इसे सुनिश्चित करना होगा। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की है। एसएसपी ने थाना प्रभारियों से कहा कि जो शांति भंग करता है उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करें, गिरफ्तारी वारंट की तामिली तुरंत हो।

संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में सुरक्षा बल की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही, अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। चुनाव के दौरान जिले में चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां अवैध मदिरा के परिवहन, 50 हजार रू. से अधिक की नगद राशि की जांच, निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को दिए जाने वाले प्रलोभन सामग्री की जांच की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it