Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस ने 90 फीसदी हत्या के मामलों को सुलझाया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अपनी खोजबीन और चौकसी से करीब 90 फीसदी हत्या के मामलों को सुलझाया है।

पुलिस ने 90 फीसदी हत्या के मामलों को सुलझाया
X

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने अपनी खोजबीन और चौकसी से करीब 90 फीसदी हत्या के मामलों को सुलझाया है।
दिल्ली पुलिस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि पुलिस ने पिछले साल हत्या के 88.53 फीसदी मामलों को सुलझा लिया है जबकि 2016 में 79.04 फीसदी हत्या के मामले सुलझाये गये हैं। 2016 के मुकाबले पिछले साल दस फीसदी से अधिक हत्या के मामलों को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 2016 की तुलना में 2017 में हत्या की घटनाओं में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल हत्या के 462 मामले सामने आये जबकि 2016 में 501 मामले सामने आये हैं। इसमें बताया गया है कि 45 फीसदी से अधिक हत्याएं आपसी रंजिश के कारण हुई है।

पिछले साल की शुरुआत जनवरी में ही यमुनापार के मधु विहार इलाके के अजंता अपार्टमेंट में 35 वर्षीय एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर 64 वर्षीय अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी उसने हमला कर दिया था। उसने पुलिस से घिरा देख खुद को आग के हवाले कर दिया और पुलिसकर्मियों की तरफ एलपीजी सिलेंडर फेंक दिया जिसमें विस्फोट होने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

दिल्ली में प्रति लाख आबादी पर अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। साल 2016 में प्रति लाख लोगों के खिलाफ जहां लगभग 1137 लोगों पर अपराध के मामले दर्ज हुए थे वहीं 2017 में यह प्रति लाख पर यह लगभग 1263 हो गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it