Top
Begin typing your search above and press return to search.

 पुलिस ने रायपुर से अपहृत उद्यमी को अन्तर्राज्यीय गिरोह के कब्जे से उ.प्र.में छुड़ाया

अपहरण के बाद से आरोपियों की पता साजी एवं गिरफ्तारी हेतु छह से अधिक टीमों का गठन किया गया।

 पुलिस ने रायपुर से अपहृत उद्यमी को अन्तर्राज्यीय गिरोह के कब्जे से उ.प्र.में छुड़ाया
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से लगभग एक पखवारे पूर्व अपहृत रायपुर के एक प्रमुख उद्योगपति प्रवीण सोमानी को अन्तर्राज्यीय अपहरणकर्ता गिरोह के कब्जे से उत्तरप्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में सकुशल छुड़ा लिया, और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक डी.एम,.अवस्थी ने पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीन महीने तक लगातार रेकी कर गिरोह के सदस्यों ने गत 08 जनवरी को उद्योगपति का राजधानी के सिलतरा क्षेत्र से अपहरण किया गया था। अपहरण के बाद से आरोपियों की पता साजी एवं गिरफ्तारी हेतु छह से अधिक टीमों का गठन किया गया। इसके बाद रायपुर से लेकर उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ तक के 700 किलो मीटर से अधिक दूरी के सी.सी.टी.वी. फुटेज का अध्ययन व विश्लेषण किया गया। इससे घटना को प्रथम दृष्टया किसी प्रोफेशनल अपहरण गिरोह के द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई।

उन्होने बताया कि आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर ओडिशा. गुजरात, बिहार एवं उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। जांच के दौरान पता चला कि बिहार के गैंगस्टर चंदन सोनार गिरोह के जुड़े पप्पू चौधरी ने अलग गिरोह बनाकर किया और इसमें अलग अलग राज्यों को लोगो को शामिल किया।पुलिस ने इस दौरान स्थानीय सहयोगी अनिल चौधरी एवं एक अन्य सदस्य मुन्ना नाहक को ओडिशा के गंजाम से गिरफ्तार किया।

श्री अवस्थी ने बताया कि इन दोनो से कड़ी से पूछताछ के बाद पुलिस के अहम जानकारी मिली जिसके बाद रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने स्वयं पटना पहुंचकर वहां पर कैम्प किया,और पूरी जांच टीम का नेतृत्व किया।जानकारी के आधार पर उ.प्र. के अम्बेड़कर नगर जिले के अलग - अलग ग्रामों में छापे मारे गए।टीम द्वारा अपहृत को रखें गये स्थान पर छापा मारने से कुछ समय पूर्व ही आरोपी अपहृत को लेकर वहां से निकल चुके थे जिस पर टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, जिससे आरोपी अपहृत को सूनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गये, जिससे टीम द्वारा अपहृत उद्यमी को अपने कब्जे में लिया गया।

उन्होने बताया कि अपहृत गिरोह में ओडिशा, बिहार,उत्तर प्रदेश एवं गुजरात के लोग सम्मिलित है जिनकी पहचान पूरी तरह सुनिश्चित कर ली गई है एवं शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी। उन्होने आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं अपहृत को छुडाने में लगी रायपुर पुलिस के 60 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियो की टीम एवं 10 से अधिक तकनीकी प्रशिक्षित लोगों की सराहना की।उन्होने जांच एवं गिरफ्तारी में सहयोग के लिए उ.प्र.पुलिस एवं बिहार पुलिस तथा एसटीएफ के सहयोग के लिए आभार जताया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it