Begin typing your search above and press return to search.
पुलिस ने दहेजलोभी पति और परिजन पर प्रकरण दर्ज किया
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की मंडी थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता की शिकायत पर उसके दहेजलोभी पति और परिजन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की मंडी थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता की शिकायत पर उसके दहेजलोभी पति और परिजन पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम तोरनिया निवासी पुष्पा सेन की शिकायत पर पुलिस ने कल उसके पति मनाेज और उसके परिजन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
पीडिता का आरोप है कि चार वर्ष पूर्व उसका मनोेज से विवाह हुआ था। तभी से उसे दहेज कम लाने पर प्रताडित किया जाता था। पुलिस ने उसके पति मनोज, ससुर विष्णु सेन, सास सरजू बाई, जेठ गोविंद, जेठानी राधा बाई के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story


