Top
Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 5 नक्सली ढेर

नारायणपुर ! पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एंव पुलिस अधीक्षक के मार्गनिर्देशन मे सुरक्षा बलो द्वारा अबुझमाड़ क्षेत्र मे नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान शहीद, 5 नक्सली ढेर
X

नारायणपुर ! पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज एंव पुलिस अधीक्षक के मार्गनिर्देशन मे सुरक्षा बलो द्वारा अबुझमाड़ क्षेत्र मे नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की खुफिया विभाग की सूचना पर इरपानार एंव बोगान केक्षेत्र मे नक्सलियो की उपस्थिति की सूचना पर जिला डीआरजी की पुलिस पार्टी को रवाना किया गया था सर्चिग के दौरान इरपानार के जंगलो मे घात लगाये नक्सलियो ने पुलिस पार्टी को देख अंधाधुन फायरिंग करना शुरू कर दिया जवाबी कार्यवाही तकरीबन 1 घंटा चला इसी बीच माओवादी नक्सलियो की गोली से डीआरजी पुलिस का जवान भुनेश्वर मण्डावी प्रधान आरक्षक बेच न.230 शहीद हो गया। घटना स्थल की सर्चिग करने पर 4 वर्दीधारी माओवादी नक्सलीयो का शव बरामद किया गया। जिसमे 3 पुरूष एंव एक महिला नक्सली शामिल है। नक्सली 1. तिरूपति निवासी महाराष्ट्रा डीवीसी सदस्य 2. श्याम यादव निवासी छिनारी कंपनी नम्बर 6, 3.मंगल सलाम ईरपानार मिलिशिया सदस्य, 4. रत्ना मरकाम निवासी दक्षिण बस्तर कंपनी न.6 के सदस्य, शव सहित घटना स्थल से 12 बोर बंदूक 16 नग कारतूस एंव अन्य दैनिक उपयोग का समान बरामद किया गया। दूसरी घटना बोगान क्षेत्र मे नक्सलियो की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी एंव एसटीएफ की टीम गस्त सर्चिग अभियान पर रवाना किया गया था 10 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे बोगान के जंगल मे सर्चिग कर रहे जवानो पर माओवादीयो ने फायरिंग शुरू कर दिया आत्मसुरक्षा मे जवाना ने भी फायरिंग शुरू किया मुठभेड़ लगभग 1 घण्टा चला घटना स्थल की सर्चिग करने पर एक वर्दीधरी नक्सली रोशन डीवीसी सदस्य का शव बरामद किया गया जिस पर शासन से 10 लाख का ईनाम घोषित है। शव के पास से 1 नग 47 रायफल, 3 नग मैग्जीन, 26 नग कारतूस, 3 नग रेडियो, 1 नग ग्रेनेट, 1 नग मल्टीमीटर, 2 नग सोलर प्लेट, कैमरा, भारी मात्रा मे दवाईया आदि दैनिक उपयोग की समान बरामद किया गया। उक्त दोनो घटनाओ मे के घटनास्थल पर सर्चिग पर काफी मात्रा मे खून के धब्बे मिले ह और घसीटान के निसान भी पाये गये है जिससे सभावना व्यक्त होता है कि दर्जनो की संख्या मे नक्सली ढेर हुये होगे।
मारे गए नक्सलियो पर था 42 लाख का इनाम 47 रायफल सहित डेटोनेटर बरामद


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it