Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुरक्षा के लिए लगाए गए नाकों पर पुलिस कर्मी रहे गायब

 गुरमीत राम रहीम के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बॉर्डर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए पुलिस नाके सिर्फ दिखावा साबित हुए

सुरक्षा के लिए लगाए गए नाकों पर पुलिस कर्मी रहे गायब
X

होडल। गुरमीत राम रहीम के मामले को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बॉर्डर पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए पुलिस नाके सिर्फ दिखावा साबित हुए। प्रशासन ने यहां दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की जांच के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल तैनात किया था।

प्रशासन ने किसी भी स्थिती से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी कई अन्य नाकों पर तैनात किया। करमन बॉर्डर के नाके पर पुलिस के साथ दमकल विभाग की गाड़ियों को भी तैनात रखा गया था, लेकिन यहां पुलिस बल गर्मी से बचाव के लिए पेड़ों की छांव में आराम फरमाते देखे गए जिसके कारण लगाए गए नाकों से वाहन बेरोक टोक आ जा रहे थे। राम रहीम के मामले को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए दो दिन पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं।

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बॉर्डर व मेवात की सीमा से लगते पुन्हाना चौक के निकट शहर की सीमा में आने वाले वाहनों की जांच के लिए नाके लगाए थे। प्रशासन ने करमन बॉर्डर पर पुलिस नाके के साथ दमकल विभाग की गाड़ी को भी साथ रखा था, लेकिन पुलिस के लगाए गए इन नाकों पर सुरक्षा का कोई ठोस इंतजाम नहीं था। करमन बॉर्डर पर तो पुलिस कर्मी पेड़ों की छांव में खड़े होकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे थे। लगाए गए नाके से बिना जांच के ही वाहन आ जा रहे थे।
अगर इस प्रकार का कोई मामला है तो वह इस मामले में पूछताछ करेंगे और थाना प्रभारी को अवगत कराएंगे। मामले में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it