Top
Begin typing your search above and press return to search.

पोलैंड : आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, 100 घायल

दक्षिणी पोलैंड के टैट्रा पहाड़ी इलाके में आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की आज मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

पोलैंड : आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, 100 घायल
X

वारसॉ । दक्षिणी पोलैंड के टैट्रा पहाड़ी इलाके में आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित चार लोगों की आज मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। बचाव दल को सहयोग देने के लिए पोलिश प्रधानमंत्री माटेयूस्ज मोराविएकी ने वहां का दौरा किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दोपहर स्लोवाक की तरफ वाले हिस्से में, जो पोलैंड और स्लोवाकिया को विभाजति करता है, आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या चार हो गई।

मोराविएकी ने कहा, "बचाव और आपातकालीन सेवाएं वह सबकुछ कर रही हैं जो कर सकती हैं।"

उन्होंने 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों, दमकलकर्मियों और हेल्थकेयर वर्कर्स को धन्यवाद दिया।

मोराविएकी ने कहा कि तलाशी एवं बचाव के प्रयास शुक्रवार सुबह तक जारी रहेंगे और उन्होंने इस आशंका से इनकार नहीं किया कि पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच, घायल हुए लगभग 30 लोगों को स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

पोलैंड के टीवीएन 24 टेलीविजन ने गुरुवार दोपहर बताया कि पर्यटकों का एक बड़ा समूह उस समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जब वे गिवोंट पर्वत पर थे और उनमें से चार मारे गए।

इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से अन्य लोग भी प्रभावित हुए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it