Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी ने जबलपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का वर्चुअल किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में लगभग 412 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत के नवीन टर्मिनल भवन का वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण किया

पीएम मोदी ने जबलपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन का वर्चुअल किया लोकार्पण
X

भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में लगभग 412 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत के नवीन टर्मिनल भवन का वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण किया।

जबलपुर एयरपोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, सुमित्रा वाल्मीकि विधायक सुशील इंदु तिवारी, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, संतोष वरकड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एयरपोर्ट की यह भव्य बिल्डिंग शहर के लिए एक बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एयरपोर्ट एवं हाईवे की कनेक्टिविटी सतत बढ़ रही है। देश आर्थिक विकास की ओर बढ़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था 11वें से पाँचवें स्थान पर पहुंच गयी है। भारत शीघ्र ही विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। जबलपुर महाकौशल का केंद्र है। यहां कनेक्टिविटी बढ़ने से विकास में तेज़ी आयेगी। छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट की सुविधा उपलब्ध हो रही है। आने वाले समय में रीवा में भी हवाई उड़ान शुरू होने वाली है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कभी जबलपुर की छोटी सी हवाई पट्टी पर गायें चरा करती थी। जबलपुर में एयर डेक्कन, स्पाईस जेट, किंगफिशर, अलायंस एयर और इंडिगो की सेवाएँ हैं। जबलपुर कई शहरों से सीधे हवाई सेवा के माध्यम से जुड गया है। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले जो सपना देखा था, जिसके लिये वे सदैव प्रयासरत रहे, वह आज सामने है। नवीन टर्मिनल भवन में स्थानीय धरोहरों की झलक है।राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच से जबलपुर का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में जूलॉजिकल पार्क, एयरपोर्ट के साथ 460 करोड़ की रेलवे की अत्याधुनिक सुविधाजनक नई बिल्डिंग भी शीघ्र बनेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it