Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी ने बांग्लादेश के जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतखीरा में जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा की

पीएम मोदी ने बांग्लादेश के जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा की
X

बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतखीरा में जशोरेश्वरी काली मंदिर में पूजा की। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने कहा - आज मुझे मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला है। जब मैं 2015 में बांग्लादेश आया था तो मुझे मां जशोरेश्वरी के चरणों में शीश झुकाने का अवसर मिला था.मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना है कि पूरी मानव जाति को इस कोरोना के संकट से जल्द मुक्ति दिलाएं.आगे मोदी ने कहा कि आज मुझे 51 शक्तिपीठों में से एक मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला। मेरी कोशिश रहती है कि मौका मिले तो इन 51 शक्तिपीठों में कभी न कभी जाकर अपना माथा टेकूं , मैंने सुना है कि जब यहां मां काली की पूजा का मेला लगता है तो बहुत बड़ी तादाद में भक्त सीमा के उस पार से और यहां से भी आते हैं। यहां पर एक कम्यूनिटी हॉल की आवश्यकता है,बहुउद्देशीय हॉल हो ताकि जब काली पूजा के लिए लोग आएं तो उनके भी उपयोग में आए और सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक अवसर पर यहां के लोगों के काम आए और आपदा के समय खासकर चक्रवात के समय ये कम्यूनिटी हॉल सबके लिए शेल्टर का स्थान बन जाए


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it