पीएम मोदी से मिले सीएम केजरीवाल, मोहल्ला क्लिनिक और स्कूल देखने की गुजारिश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनको लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनको लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और राजधानी के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के मिलकर काम करने की जरुरत बताई।
केजरीवाल ने मोदी से मुलाकात करने के बाद ट्वीट कर लिखा कि वह आज संसद में प्रधानमंत्री से मिले और लोकसभा में जीत के लिए बधाई दी । मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मोदी से कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और इसके चौतरफा विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों काे मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली भी केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी और उम्मीद करते हैं कि केंद्र से भी राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिलेगा।
Met Sh @narendramodi ji n congratulated him for LS victory
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2019
1. Del govt plans to store yamuna water during rainy season. One season’s water sufficient to meet one year’s Delhi’s water needs. Requested Centre’s support
2. Invited PM to visit a Mohalla clinic n Del govt school
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में यमुना के पानी और मोहल्ला क्लीनिक का जिक्र किया । उन्होंने लिखा दिल्ली सरकार की योजना मानसून के दौरान यमुना नदी के पानी का भंडारण करने की है । मानसून के एक सीजन का पानी दिल्ली की जल जरुरतों को एक वर्ष तक पूरा करने के लिए पर्याप्त है और केंद्र से अनुरोध है कि वह इस काम में दिल्ली सरकार का सहयाेग करे।
Assured full cooperation of Del govt. To develop Delhi, capital city of India, it is imp that Del govt n Centre work together. https://t.co/zer8OIVBGN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2019
Ayushman Bharat was briefly discussed. Informed Hon’ble PM that Delhi Govt’s Delhi Health scheme is much bigger and wider in scope. However, assured him to examine if Ayushman Bharat scheme cud also be integrated into our scheme. https://t.co/qUVvPrnZc6
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 21, 2019
केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजना मोहल्ला क्लीनिक और राज्य सरकार के स्कूलों का भ्रमण करने के लिए मोदी को न्यौता दिया।
गौरतलब है कि केजरीवाल और मोदी के बीच रिश्ते तल्ख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कई मौकों पर केंद्र सरकार पर दिल्ली सरकार के कार्यों में अड़गा लगाने के आरोप भी लगाए हैं।


