पीएम मोदी ने अलवर रेलवे स्टेशन का वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किये गये देश के 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास कार्यक्रम को देखने के लिए यहां रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था की गई।

अलवर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किये गये देश के 508 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास कार्यक्रम को देखने के लिए यहां रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था की गई।
अलवर सांसद बालक नाथ पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल पूर्व विधायक जयराम जाटव सहित तमाम भाजपा पार्टी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर अलवर सांसद बालक नाथ के बताया कि 25 हजार करोड़ की लागत से 508 स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे और राजस्थान के 55 स्टेशन 2908 करोड़ की लागत से आधुनिक बनेंगे। राजस्थान सहित देश में स्टेशनो का शहर के सिटी सेंटर के रूप में विकास होगा जहाँ रूफ प्लाज़ा, शॉपिंग ज़ोन, फूड कोर्ट, चिल्ड्रन प्ले एरिया जैसी कई सुविधाएँ रेल में सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए होगी। इसके अलावा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार, मल्टी-लेवल पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रेवलेटर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएँ होंगी और कनेक्टिविटी के मल्टी-मॉडल एकीकरण से पुनर्विकसित स्टेशन बनेंगे।


