Top
Begin typing your search above and press return to search.

वाराणसी में पीएम मोदी, देश को दी छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात

आज बनारस दियों की रोशनी से जगमगा उठेगा

वाराणसी में पीएम मोदी, देश को दी छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात
X

वाराणसी । आज बनारस दियों की रोशनी से जगमगा उठेगा। जी हां आज देव दीपावली के अवसर पर देश के प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी आद कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। आज इस खास मैके पर पीएम मोदी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं।मंच सज चुका है और मंच पर सीएम योगी के साथ पीएम मोदी मौजूद हैँ।

इस मंच से ही पीएम मोदी ने देश को छह लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 की सौगात भी दे दी है।

बता दें कि आज प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में नई नई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। सात घंटे से ज्यादा पीएम मोदी वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी यहां दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही जाह्नवी तट पर अर्द्ध चंद्राकार घाटों पर सजने वाले दीपोत्सव में शामिल होंगे। दीपदान के बाद पीएम क्रूज के जरिए घंटेभर तक गंगा के दोनों किनारे पर होने वाले दीपदान का नजारा लेंगे।

इस खास दिन को पीएम मोदी और खास बनाएंगे। कोरोना महामारी का भी उचित ध्यान रखा जा रहा है और बहुत लोगों से शामिल न होने का आग्रह भी किया गया है। आपको बता दें कि विश्वनाथ मंदिर कारिडोर में हो रहे निर्माण कार्यों का भी पीएम मोदी जायजा लेंगे। देव दीपावली के पावन अवसर पर आज पीएम मोदी पहला दीया जलाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it