Top
Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव में रिश्तेदारों के लिए टिकट का दबाव ना बनाएं: मोदी

 दिल्ली में चल रही बीजेपी की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन था। मोदी ने अपने भाषण में कहा की चुनाव में रिश्तेदारों के लिए टिकट का दबाव ना बनाएं

चुनाव में रिश्तेदारों के लिए टिकट का दबाव ना बनाएं: मोदी
X

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही बीजेपी की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक का आज आखिरी दिन था। बैठक का समापन पीएम मोदी के भाषण के साथ हुआ। इस दौरान उन्होंने अगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं को नसीहत दी। नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव में रिश्तेदारों के लिए टिकट का दबाव ना बनाएं। संगठन को जो सही लगेगा तो उसी को टिकट मिलेगा और सभी को चुनाव में मिल कर काम करना है।

पांचों राज्यों में जीत पक्की करें, बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पीएम ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता वो हैं जो हवा में बहते नहीं हैं बल्कि हवा के रूख को मोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता अच्छा काम करें। जब पारदर्शिता का माहौल बन रहा है तो राजनीतिक फंडिंग में शुचिता आये।

भाजपा इस दिशा में सक्रियता निभायेगी और इस दौरान पीएम मोदी ने नोटबंदी की बात करते हुए कहा कि मैंने स्वंय अपील की थी कि कुछ दिनों के लिए कठिनाई होगी लेकिन देश की जनता ने इस बड़े बदलाव को स्वीकारा है और इसके लिए उन्होंने जनता का भी धन्यवाद दिया साथ ही पीएम ने स्वच्छ भारत की बात करते हुए छत्तीसगढ़ में 90 वर्षीय बुजुर्ग आदिवासी महिला का भी ज़िक्र किया जिन्होंने स्वच्छता के लिए अपनी बकरी को बेच दिया था। पीएम ने कहा कि गरीबी को परास्त करने की ताकत गरीबों के पास है। गरीब सिर्फ चुनाव जीतने के माध्यम नहीं है। यह सेवा का मौका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it