Top
Begin typing your search above and press return to search.

मगहर पहुंचे पीएम मोदी, कबीर की मजार पर चढ़ाई चादर

उत्तर प्रदेश की बनारस संसदीय सीट से सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मगहर पहुंचे

मगहर पहुंचे पीएम मोदी, कबीर की मजार पर चढ़ाई चादर
X

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश की बनारस संसदीय सीट से सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह मगहर पहुंचे। उन्होनें कबीर की मजार पर चादर चढ़ाई।





यहां संत कबीर के नाम पर अंतर्राष्ट्रीय अकादमी का शिलान्यास किया ।



उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे ।

मोदी सुबह 9़ 30 बजे लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पर विशेष विमान से उतरे। वह यहां से हेलीकॉप्टर से मगहर के लिए रवाना हुए। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव राजीव कुमार, लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी सुजीत पांडेय भी उपस्थित हैं।

प्रधानमंत्री सुबह 11:00 बजे से 12 बजे तक रैली को संबोधित करेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.।

पीएम मोदी की इस रैली को लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री इस रैली से न सिर्फ चुनाव अभियान का बिगुल बजाएंगे, बल्कि विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it