Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम आवास योजना का नहीं आया पैसा, तिरपाल डालकर रह रहे गरीब

फलावदा कस्बे में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चयनित गरीब परिवार पैंसा नहीं आने से तिरपाल डालकर रहने को मजबूर

पीएम आवास योजना का नहीं आया पैसा, तिरपाल डालकर रह रहे गरीब
X

मेरठ। फलावदा कस्बे में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चयनित गरीब परिवार पैंसा नहीं आने से तिरपाल डालकर रहने को मजबूर है। इस योजना के अन्तर्गत कस्बे से सैकड़ों लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए थे, जिनको सरकार से धनराशि मिलने की आस में अभी तक बिना छत के ही जीवन गुजारना पड़ रहा है।

पीएम आवास योजना के अंतर्गत पात्रों के मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपए सरकार की ओर से दिए जाने है। फलावदा में 332 गरीब पात्रों के आवास बनाने के लिए उनको 50-50 हजार की पहली किस्त ही सरकार की ओर से मिल पाई है। योजना के चयनित गरीब परिवारों ने अपने टूटे हुए मकान तोड़कर नए मकान के लिए पहली किस्त के पैसों से नींव भरवा दी थी। उम्मीद थी कि जल्द ही अगली किस्त का धनराशि भी मिल जाएगी, किंतु चार महीने बीतने के बाद भी शेष धनराशि इनको नहीं मिली है। ऐसे में तिरपाल डालकर यह परिवार खुले में रहने को मजबूर है।

कई दिनों से लगातार हो रही बारिश में भी इन परिवारों को खुले आसमान के नीचे ही दिन-रात गुजारने पड़े है, किंतु नगर पंचायत की ओर से भी बरसात में गरीबों की कोई सुध लेने नहीं पहुुंचा।

फोटो-फलावदा में तिरपाल डालकर रह रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र गरीब परिवार।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it