Top
Begin typing your search above and press return to search.

जैन मुनि तरुण सागर की प्रेरणाएं को जीवंत रखने की योजना बनाएंगे: शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र संत जैन मुनि तरूण सागर जी की प्रेरणाएं जीवंत रखने की योजना बनाएंगे

जैन मुनि तरुण सागर की प्रेरणाएं को जीवंत रखने की योजना बनाएंगे: शिवराज
X

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र संत जैन मुनि तरूण सागर जी की प्रेरणाएं जीवंत रखने की योजना बनाएंगे।

चौहान ने आज यहां जैन मुनिश्री तरुण सागर जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मुनिश्री हमारे गुरु थे उनकी स्मृतियां समाज के बीच सदैव प्रेरणा का काम करती रहें, इसके लिए हम आवश्यक रूप से कुछ योजना बनाकर उस काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनसे सदैव समय-समय पर मार्गदर्शन लेता रहता था। वह दमोह की माटी के पुत्र थें, इसलिए मध्यप्रदेश से उन्हें विशेष लगाव भी था।

उन्होंने यहां आगे की जनआशीर्वाद यात्रा के पूर्व पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के शासनकाल पर बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं के साथ अन्याय किया, उन्हें धोखा दिया। उन्हें शिक्षाकर्मी बनाकर रखा गया। जबकि हमने शिक्षाकर्मियों को पहले अध्यापक बनाया, अब शिक्षक बनाकर उन्हें 40000 से 51000 तक का वेतन देने का निर्णय लिया है।

चौहान आज रीवा संभाग के चितरंगी, सीधी, सिहांवल और चुरहट विधानसभाओं में जनआशीर्वाद लेने निकले। उन्होंने कहा शिक्षकों को अच्छा वेतन मिलने से यह हमारे बच्चों का बेहतर भविष्य तय कर पाएंगे। सिंगरौली में जो भी विकास योजनाएं हैं, उनमें स्थानीय लोगों को 50 फीसदी तक अवसर दिया जाएगा। सिंगरौली को स्मार्ट सिटी बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए डीपीआर बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन को लेकर जो अड़चने हैं उसका भी निपटारा किया जाएगा। जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर अगर कोई विशेष बात नहीं है उसे निपटारा किया जाएगा अगर कोई अड़चन है तो कार्रवाई होगी ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it