Top
Begin typing your search above and press return to search.

पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई

बसना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के किसान हुँकार रैली में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों को रायपुर ले जाये

पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई
X

पिथौरा। बसना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के किसान हुँकार रैली में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों को रायपुर ले जाये जाने हेतू पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन कांग्रेस नेत्री उषा पटेल के निवास पर ब्लाक समन्वयक किसान नेता दाउलाल चंद्राकर की उपस्थिती में किया गया। कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव उषा पटेल ने कहा कि प्रत्येक बूथ एवं सेक्टर से कांर्ग्रेसजनों को रायपुर ले जाया जायेगा। साईंस कालेज में आयोजित किसान सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहूल गांधी किसानो के समस्याओं के निराकरण के बारे में अपने विचार रखेंगे एवं धान का समर्थन मूल्य, बोनस, कर्ज माफी, बिजली बिल हॉफ के संबंध में कांग्रेस की नीति क्या होगी इस बारे में किसानों को संबोधित करेंगे।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने कहा कि छ.ग. के किसानो के दुख दर्द में शामिल होने आ रहे राहूल गांधी किसानों हेतू महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे। पिथौरा के सभी सेक्टर कार्यकर्तागण किसान सम्मेलन में भाग लेने रायपुर जायेंगे। इस हेतू विधिवत गाड़ियों की अनुमति अनुविभागीय दण्डाधिकारी से ली जायेगी। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर एरन ने किया एवं आभार प्रदर्षन युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित सिंघल ने किया। बैठक में राजा बग्गा को ग्रामीण मजदूर कांग्रेस (इंटक) का छत्तीसगढ़ प्रदेष कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रदेष कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेष बघेल का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से उषा पटेल, दाउलाल चंद्राकर, अनंत सिंह वर्मा, राजा बग्गा, सुरेष मलिक, अंषराम डडसेना, देवराज बारिक, मनोज कोसरिया, हराधन साहू, शोभाराम पटेल, संतोष पटेल, राजेष नंद, तरूण दीप, परस राम धीवर सहित अनेक कांग्रेसजनों ने भाग लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it