Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीरामल और इवानहो रियल एस्टेट में निवेश करेंगे

 वित्तीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी पीरामल इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने देश में आवासीय परियोजनाओं में निवेश के लिए कनाडियाई रिएल एस्टेट कंपनी इवानहो कैंब्रिज से हाथ मिलाया है।

पीरामल और इवानहो रियल एस्टेट में निवेश करेंगे
X

मुम्बई। वित्तीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी पीरामल इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने देश में आवासीय परियोजनाओं में निवेश के लिए कनाडियाई रिएल एस्टेट कंपनी इवानहो कैंब्रिज से हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियों के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा करते हुए पीरामल ने बताया है कि इसके तहत देश के पांच बड़े शहरों में दिग्गज डेवलपर्रों को दीर्घावधि शेयर पूंजी उपलब्ध करायी जायेगी। इसके लिए इवानहो कैंब्रिज शुरुआत में 25 करोड़ डॉलर की पूंजी उपलब्ध करायेगी ।

पीरामल भी अतिरिक्त रकम देगी। इवानहो और पीरामल क्रमश: 25 से 50 प्रतिशत के बीच सह निवेश करेंगे। इसके तहत‘ ग्रेड ए’ के उन चुनिंदा डेवलपरों को पूंजी मुहैया करायी जायेगी, जिनके पास समय पर काम पूरा करने की क्षमता प्रदर्शित करने, काॅरपोरेट गवर्नेंस और मजबूत रिटर्न क्षमता का ट्रैक रिकॉर्ड हो।

मुम्बई महानगर निगम क्षेत्र, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु ,पुणे और चेन्नई में निवेश पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। पीरामल इंट्रप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष अजय पीरामल ने कहा,“ हमें इवानहो क्रैंब्रिज के साथ साझेदारी करने पर काफी खुशी महसूस हो रही है।

इवानहो कैंब्रिज अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की वजह से वैश्विक संस्थागत निवेशक के रुप में प्रसिद्धि हासिल की है और इसकी निवेश नीति हमारी नीतियों से मेल खाती है। इस साझेदारी से हमें स्थानीय बाजार में उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय परियोजनाओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it