Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुठभेड़ में नक्सली ढेर भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा ! छत्तीसगढ़ और ओडि़शा सीमा पर चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

मुठभेड़ में नक्सली ढेर भारी मात्रा में हथियार बरामद
X

सुकमा ! छत्तीसगढ़ और ओडि़शा सीमा पर चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कांदानार के जंगलों में एक वर्दीधारी नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेंद्र नारायण दास ने बताया कि दरभा थाना से डीएफ और डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी चांदामेटा इलाके में रवाना की गयी थी। इस दौरान पुलिस नक्सली मुठभेड़ कांदानार के जंगलों में हुआ। जिसमें पुलिस ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक नक्सली को मार गिराया। मारा गया नक्सली एलओएस का कमांडर बताया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। जिसमें रायफल, कारतूस, एक एसबीएमएल रायफल, इंसास, मैगजीन और डेटोनेटर जब्त किया गया है। हालांकि अभी तक मृत नक्सली की पहचान नहीं हो पायी है। इसके लिए पुलिस आत्मसमर्पित नक्सलियों से मदद ले रही है। ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it