Top
Begin typing your search above and press return to search.

फोन की जासूसी मानवाधिकारों का उल्लंघन:प्रियंका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि फोन की जासूसी मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर बुरा असर होगा।

फोन की जासूसी मानवाधिकारों का उल्लंघन:प्रियंका
X

नई दिल्ली । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि फोन की जासूसी मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर बुरा असर होगा।

श्रीमती वाड्रा ने आज एक ट्वीट में कहा, “ यदि भारतीय जनता पार्टी या सरकार ने इजरायली संस्थाओं को पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनेताओं के फाेन की जासूसी करने का काम सौंपा है तो यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं। इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस पर सरकार की कार्रवाई का इंतजार है।”

गौरतलब है कि सोशल नेटवर्किंग माइक्राे वेबसाइट व्हॉटअप पर संदेशों को पढ़ने और फोल कॉल सुनने का मामला सामने आया है जिससे कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it