Top
Begin typing your search above and press return to search.

लोग भाजपा के खेल को देख रहे हैं : राज बब्बर

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने आज बताया कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेल के परे अब देखना शुरू कर दिया

लोग भाजपा के खेल को देख रहे हैं : राज बब्बर
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने आज बताया कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेल के परे अब देखना शुरू कर दिया है और पार्टी आगामी चुनावों में अपने पापों की कीमत चुकाएगी।

फोन पर बात करते हुए, बब्बर ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया और लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया।

राज बब्बर ने कहा, "अगर कोई भाजपा नेताओं या सरकार के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत करता है, तो उसे झूठे आरोपों में जेल भेज दिया जाता है।"

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, "भारत के लोगों को अब और मूर्ख नहीं बनाया जा सकता क्योंकि कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और अर्थव्यवस्था सभी को दिखाई दे रही है।"

राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना की और कहा कि उन्हें अभी तक राज्य सरकार को कौशल से चलाने की कला में महारत हासिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एकमात्र व्यक्ति जो भाजपा को डराता है, वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी है क्योंकि भाजपा उनके द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब नहीं दे सकती है।

उन्होंने कहा कि आगरा उनका जन्मस्थान है और उन्होंने वहां के हालातों को देखकर 'व्यथित' महसूस किया।

राज बब्बर ने कहा, "आगरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है, लेकिन सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं और चारों ओर गंदगी फैली हुई है।"

उन्होंने कहा, "भाजपा ने सत्ता हासिल करते ही गंगा और यमुना को साफ करने का संकल्प लिया था, लेकिन मोदी के नेतृत्व में छह साल बाद भी दोनों नदियां गंदी हैं। उन्होंने कहा कि यमुना एक गंदे सीवर की तरह दिखती है, जो ताजमहल की खूबसूरती को फीका कर देती है, जिससे आगरा और भारत की छवि प्रभावित हो रही है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it