Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब: निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतदान के आदेश दिए

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंजाब के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 48 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान के आदेश दिए।

पंजाब: निर्वाचन आयोग ने दोबारा मतदान के आदेश दिए
X

चंडीगढ़। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंजाब के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 48 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान के आदेश दिए। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने यहां मंगलवार को कहा कि पुनर्मतदान नौ फरवरी (गुरुवार) को होगा।

निर्वाचन आयोग ने अमृतसर लोकसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर भी पुनर्मतदान का आदेश दिया है। सतलज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हुई थी।

जिन विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान होने हैं, उनमें मजीठा, संगरूर, मुक्तसर, मोगा तथा सारदुलगढ़ शामिल हैं। चार फरवरी को हुए मतदान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के चलते इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा।

पंजाब में रविवार को संपन्न हुए मतदान में 81 महिला व एक किन्नर उम्मीदवार सहित कुल 1,145 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। मतगणना 11 मार्च को होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it