Top
Begin typing your search above and press return to search.

पटवारी परीक्षा : आधार कार्ड नहीं लाने वाले परीक्षा से वंचित

धमतरी ! छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी चयन परीक्षा जिले के 32 केन्द्रों में आयोजित की गई जिसमें 8915 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए

पटवारी परीक्षा : आधार कार्ड नहीं लाने वाले परीक्षा से वंचित
X

धमतरी ! छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी चयन परीक्षा जिले के 32 केन्द्रों में आयोजित की गई जिसमें 8915 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1057 अभ्यार्थी अनुपस्थित थे। वहीं मेनोनाइट इंग्लिश स्कूल परीक्षा केन्द्र के बाहर ही 20 परीक्षार्थियों को आधार कार्ड का मूल प्रति नहीं लोने की वजह से रोक दिया गया, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित हो गए। परीक्षार्थियों ने परीक्षा न दे पाने पर रोष जताते हुए कहा कि महीनों से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। फिलाहल उनके पटवारी बनने का सपना टूट गया।
इस मामले में कलेकटर सी.आर. प्रसन्ना का कहना है कि- स्पष्ट रुप से निर्देश जारी किया गया था कि ओरिजनल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। तभी परीक्षा में प्रवेश दिया जायेगा। ऐसे में कुछ परीक्षार्थी परीक्षा में पहचान पत्र के नहीं होने के कारण नहीं बैठ पाए। व्यापम के नियमों के अनुसार परीक्षा ली गई है। परीक्षार्थियों को भी नियमों के प्रति जागरुक होना चाहिए।
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आज प्रात: 10 से 1:15 बजे तक हुई। केन्द्र में प्रात: 9:30 बजे से अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थी पहचान के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, बीपीएल कार्ड आदि लेकर पहुंचे थे। बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में 631 उपस्थित, 69 अनुपस्थित, एनआरएम शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी में 231 उपस्थित, 19 अनुपस्थित, शिवसिंह वर्मा शासकीय कन्या उमावि धमतरी गांधी चौक में 369 उपस्थित, 31 अनुपस्थित, डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय बालक उमावि धमतरी में 364 उपस्थित, 36 अनुपस्थित, नत्थूजी जगताप नगर पालिक निगम उमावि धमतरी में 366 उपस्थित , 34 अनुपस्थित, शासकीय नवीन कन्या उमावि बठेना 271 उपस्थित, 29 अनुपस्थित, गोकुलपुर शासकीय उमावि ब्रम्ह चौक धमतरी में 182 उपस्थित 18 अनुपस्थित, मेनोनाईट इंग्लिश सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल रत्नाबांध चौक धमतरी में 531 उपस्थित, 69 अनुपस्थित, मेनोनाईट हिन्दी उमावि रत्नाबांधा चौक धमतरी में 276 उपस्थित, 24 अनुपस्थित, मॉडल अंग्र्रेजी हायर सेकेण्ड्री स्कूल फॉरेस्ट डिपों के आगे सारिद नगर धमतरी में 405 उपस्थित, 45 अनुपस्थित, सेंट जेवियर्स हायर सेकेण्ड्री स्कूल कलेक्ट्रेट के पास धमतरी में 217 उपस्थित, 33 अनुपस्थित, नूतन हिन्दी उमावि रामबाग धमतरी में 225 उपस्थित, 25 अनुपस्थित, नूतन इंग्लिश स्कूल रामबाग धमतरी में 182 उपस्थित 18 अनुपस्थित, सरस्वती शिशु मंदिर उमावि आमातालाब रोड पंढरी राव कृदत्त स्टेडियम के सामने धमतरी 180 उपस्थित 20 अनुपस्थित, विद्याकुंज उमावि लोहरसी सर्किट हाऊस धमतरी में 273 उपस्थित, 27 अनुपस्थित, शासकीय उमावि सोरम में 230 उपस्थित 20 अनुपस्थित, सेंट मेरी इंग्लिश स्कूल धमतरी में 273 उपस्थित, 27 अनुपस्थित, शासकीय हाई स्कूल हटकेशर धमतरी में 223 उपस्थित 27 अनुपस्थित, शासकीय हाई स्कूल लोहरसी में 178 उपस्थित 22 अनुपस्थित, शासकीय उमावि खरतुली में 173 उपस्थित 27 अनुपथित, शासकीय उमावि आमदी में 230 उपस्थित 20 अनुपस्थित, संतगुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में 442 उपस्थित, 58 अनुपस्थित, शासकीय कन्या उमावि कुरूद में 322 उपस्थित, 28 अनुपस्थित, शासकीय बालक उमावि कुरूद में 347 उपस्थित 53 अनुपस्थित, शासकीय उमावि संबलपुर धमतरी में 169 उपस्थित, 31 अनुपस्थित, डीपीएस स्कूल सांकरा संबलपुर धमतरी में 227 उपस्थित, 23 अनुपस्थित, शासकीय उमावि छाती धमतरी में 222 उपस्थित, 28 अनुपस्थित, शासकीय उमावि देमार धमतरी में 175 उपस्थित 25 अनुपस्थित, शासकीय उमावि भाठागांव कुरूद में 176 उपस्थित, 24 अनुपस्थित, शासकीय उमावि भखारा कुरूद में 340 उपस्थित, 60 अनुपस्थित, शासकीय उमावि मरौद खुर्द कुरूद में 256 उपस्थित, 44 अनुपस्थित, शासकीय महाविद्यालय भखारा में 229 उपस्थित, 43 अनुपस्थित रहें। इस प्रकार 32 केन्द्र में हुए परीक्षा में 9972 परीक्षार्थियों में से 8915 उपस्थित एवं 1057 अनुपस्थित रहें। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर जायजा भी लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it