Top
Begin typing your search above and press return to search.

बसों की कमी से यात्री परेशान, प्रशासन मौन

गाजियाबाद ! कौशांबी होली से पहले घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की तैयारियों और दावे की खुली पोल।

बसों की कमी से यात्री परेशान, प्रशासन मौन
X

गाजियाबाद ! कौशांबी होली से पहले घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। लोगों को घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम की तैयारियों और दावे की खुली पोल। कौशांबी बस अड्डे, साहिबाबाद और मोहन नगर पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों ने बस की छत पर यात्रा करने से गुरेज नहीं किया। उधर, त्योहार के चलते रोडवेज की एसी बसों में भी सीटें फुल रहीं। आनंद विहार से चलने वाली यूपी रोडवेज की 35 बसों की सीटें फुल रहीं। एक दिन में 1805 सीटें बुक हो गईं। स्थानीय सडक़ पर चलने वाली बसों का टोटा रहा।
रोडवेज बसों की कमी से डग्गामार बस संचालकों की चांदी रही। मेरठ और बुलंदशहर की बसों की कमी से यात्री परेशान रहे। मोहन नगर तिराहे पर भी यात्रियों की भीड़ रही। यहां दिल्ली से आने वाली बसें ठसाठस रहीं। बस में चढऩे के लिए लोगों में खूब धक्कामुक्की हुई। सबसे अधिक महिला यात्रियों को हुई। परिवहन निगम में चल रही वातानुकूलित बसों में शुक्रवार को ही सभी सीटें फुल रही। यहां पर रोडवेज कर्मचारी नदारद रहे।
आठ बसों की गई व्यवस्था
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यहां से गोरखपुर के लिए तीन और पांच बसें हरिद्वार के लिए लगाई गई। शनिवार को मोहन नगर में भीड़ से आरएम पीके बोस के निर्देश पर दोपहर बाद कुछ बसों की व्यवस्था की गई। ग्रेटर नोएडा व लालकुआं, विजय नगर के लोगों के लिए दादरी में अस्थाई बस अड्डा बनाया गया है। वहां से एटा व बदायूं के लिए बसे चलाई जा रही हैं। यहां से इन स्थानों को जाने वाले बस पकड़ सकते हैं। यहां पर सात बसें लगाई गई हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए दर्जन भर सीएनजी बसें स्थानीय मार्ग पर लगाई गई हैं। मेरठ व बुलंदशहर के लिए बसों की कमी थी लेकिन उनको शाम को पूरा कर लिया गया है। बस अड्डों से 24 घंटे की सेवा है। यात्रियों की सुविधा के लिए दो दर्जन कर्मचारी बस अड्डे पर लगाए गए हैं।
यात्रियों को हुई परेशानी
बुलंदशहर जाने वाले बॉबी शर्मा को करीब 40 मिनट बाद बस मिली और परेशानी के साथ ही प्रवेश मिला। सीट मिल गई, जिसके बाद राहत मिली। वहीं नीरा सिंह को भी लोकल रूट की बस के लिए परेशान होना पड़ा
रेलवे स्टेशन पर रही भीड़
साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी। गाजियाबाद, नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली के लिए साहिबाबाद, शालीमार गार्डन में रहने वाले प्रवासी लोगों ने रेल पकड़ी। टिकट काउंटर से लेकर प्लेटफार्म तक खासी भीड़ रही।
यहां से लोकल रंलगाड़ी दिल्ली व गाजियाबाद के लिए चलती हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहां पर लाखों की संख्या में कामगार लोग रहते हैं। जो देश के कोने-कोने के रहने वाले हैं। होली पर घर जाने वालों की लंबी भीड़ रही। स्थानीय रेलगाड़ी ठसाठस रहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it