Top
Begin typing your search above and press return to search.

बॉक्स‍िंग में परवीन हुड्डा ने जीता ब्रॉन्ज

पूर्व एशियाई चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता परवीन हुड्डा ने अपने पहले एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 57 किग्रा बॉक्स‍िंग में कांस्य पदक हासिल किया।

बॉक्स‍िंग में परवीन हुड्डा ने जीता ब्रॉन्ज
X

हांगझोऊ । पूर्व एशियाई चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता परवीन हुड्डा ने अपने पहले एशियाई खेलों में बुधवार को महिलाओं की 57 किग्रा बॉक्स‍िंग में कांस्य पदक हासिल किया।

सेमीफाइनल में परवीन हुड्डा (54-57 किग्रा) 2 बार के विश्व चैंपियन लिन यू-टिंग से 0:5 से हार गईं।

इससे पहले, 23 वर्षीय भारतीय ने क्रमशः 16वें राउंड और क्वार्टर फाइनल में चीन की जू ज़िचुन और उज्बेकिस्तान की सितोरा टर्डिबेकोवा को हराया था।

मौजूदा विश्व चैंपियन लवलीना बोरगोहेन दिन के अंत में महिलाओं के 75 किग्रा फाइनल में 2020 ओलंपिक रजत पदक विजेता ली कियान के खिलाफ स्वर्ण के लिए लड़ेंगी।

लवलीना और परवीन दोनों ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it