Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेडिकाबाजार और निप्रो मेडिकल इंडिया की साझेदारी

मेडिकाबाजार ने अपने संपूर्ण डायलिसिस प्रोडक्ट्स की रेंज के लिए प्रमुख स्वास्थ्य उपकरण निर्माता निप्रो मेडिकल इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

मेडिकाबाजार और निप्रो मेडिकल इंडिया की साझेदारी
X

नयी दिल्ली । मेडिकाबाजार ने अपने संपूर्ण डायलिसिस प्रोडक्ट्स की रेंज के लिए प्रमुख स्वास्थ्य उपकरण निर्माता निप्रो मेडिकल इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की है।

यह दो कंपनियों के बीच अपनी तरह की पहली साझेदारी है जो इस्तेमाल के अनुसार, किराये पर, ईएमआई आधारित विकल्पों और एकमुश्त भुगतान विकल्पों पर नेफ्रोलॉजिस्ट, अस्पतालों और डायलिसिस केंद्रों के लिए डायलिसिस मशीन बिजनेस मॉडल उपलब्ध करती हैं। इसके जरिये डायलिसिस सेंटर स्थापित करने में आने वाली लागत में कमी आयेगी।

कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि छोटे शहरों में डायलिसिस को किफायती बनाने के उद्देश्य से यह साझेदारी की गयी है। मेडिकाबाजार के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक तिवारी ने कहा कि हेल्थकेयर उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। हालांकि कई लोगों के पास पूंजी की कमी है और इस वजह से चिकित्सा प्रतिष्ठानों में पर्याप्त संख्या में सेटअप उपलब्ध नहीं हैं। यह असमानता विशेष रूप से छोटे शहरों और दूरदराज के स्थानों में बहुत अधिक है। इस्तेमाल के अनुसार भुगतान, किराये के मॉडल और ईएमआई विकल्पों जैसे अद्वितीय बिजनेस मॉडल पूंजी की कमी के मुद्दों को हल करने के लिए आज की जरूरत है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it