Top
Begin typing your search above and press return to search.

परमार्थ निकेतन ने कुंभ में लगाया नेत्र शिविर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कुंभ क्षेत्र में परमार्थ निकेतन ने नेत्र शिविर शुरू किया है। इस शिविर में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर लोगों को चिकित्सा सुविधा दे रहे हैं

परमार्थ निकेतन ने कुंभ में लगाया नेत्र शिविर
X

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित कुंभ क्षेत्र में परमार्थ निकेतन ने नेत्र शिविर शुरू किया है। इस शिविर में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर लोगों को चिकित्सा सुविधा दे रहे हैं। परमार्थ निकेतन यहां पहले से ही श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा दे रहा है।

परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शनिवार को नेत्र शिविर का उद्घाटन किया। उनके साथ भागवत कथाकार अनुराग शास्त्री, मोहनजी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।

इस नेत्र शिविर में मेदांता अस्पताल और महावीर सेवा सदन के डॉक्टर नेत्र रोगियों की जांच कर रहे हैं। परमार्थ निकेतन की ओर से पहले से चलाये जा रहे चिकित्सा शिविर में भी मेदांता के डॉक्टर सेवा कर रहे हैं।

शिविर के पहले ही दिन डॉक्टरों ने 500 से ज्यादा लोगों का नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मे और दवाइयां दी। इसके अलावा चिकित्सा शिविर में भी एक हजार से ज्यादा लोगों को सुविधायें दी जा चुकी हैं। परमार्थ निकेतन कुंभ चलने तक लोगों को चिकित्सा सुविधा देता रहेगा। इसमें निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी शामिल है।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने नेत्र शिविर में आने वाले रोगियों को 'जीते-जीते रक्त दान और जाते-जाते नेत्रदान' का संदेश भी दिया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे रक्तदान जरूर करें। उन्होंने अंगदान का भी लोगों से आह्वान किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it