पेपर लीक मामला: प्रकाश जावड़ेकर के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम 10वीं व 12वीं के प्रश्न-पत्र लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व अन्य प्रदर्शनकारियों के उनके घर के बाहर एकत्रित होने की संभावना के मद्देनजर उठाया गया है। दिल्ली पुलिस ने कुशक रोड स्थित उनके आवास के बाहर धारा 144 लागू कर दी है।
#WATCH HRD Minister Prakash Javadekar speaks about #CBSEPaperLeak at #SmartIndiaHackathon2018 in Delhi. pic.twitter.com/XGMxzx5rEy
— ANI (@ANI) March 30, 2018
दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी(पीआरओ) मधुर वर्मा ने कहा, "हमने सुरक्षा बढ़ा दी है और त्वरित कार्रवाई बल को तैयार रखा है। संसद भवन के आस-पास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।"
पेपर लीक मामले के बुधवार को सामने आने के बाद जावड़ेकर को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।कक्षा 10वीं और 12वीं के क्रमश: गणित और अर्थशास्त्र विषय की दोबारा होने वाली परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है।


