Top
Begin typing your search above and press return to search.

पन्नीरसेल्वम अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे

तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम को शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। एमजीएम हेल्थकेयर ने आज यह जानकारी दी

पन्नीरसेल्वम अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे
X

चेन्नई । तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम को शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। एमजीएम हेल्थकेयर ने आज यह जानकारी दी।

एमजीएम हेल्थकेयर के अनुसार, पन्नीरसेल्वम को स्वास्थ्य जांच के लिए रविवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने पन्नीरसेल्वम की जांच की और सभी मेडिकल रिपोर्ट वांछित मापदंडों के भीतर हैं और उन्हें सोमवार शाम को छुट्टी दे दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पन्नीरसेल्वम का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया था।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भी पन्नीरसेल्वम से फोन पर बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it