Top
Begin typing your search above and press return to search.

गबन के आरोप में पंचायत सचिव बर्खास्त

जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई

गबन के आरोप में पंचायत सचिव बर्खास्त
X

जांजगीर। जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत मुनुन्द के गबन के आरोप में निलंबित चल रहे सचिव शिवकुमार साहू को सर्वसम्मति से सामान्य प्रशासन समिति के सदस्यों ने बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के उपरांत गबन के आरोप में निलंबित चल रहे मुनुन्द सचिव को लेकर चर्चा शुरू हुई। बैठक में सदस्यों को बताया गया कि जनपद पंचायत नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुनुन्द सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत के खाते से सरपंच एवं पंचों की जानकारी के बगैर राशि आहरण करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच की गई तो संबंधित सचिव न तो जांच में उपस्थित नहीं हुआ। जांच टीम ने पाया कि ग्राम पंचायत की राशि 6 लाख 6 हजार रूपए का चेक स्वयं के नाम से जारी करने के उपरांत उक्त राशि अपने निजी खाते में अंतरण कि गई।

विभागीय जांच में लगाये गये उक्त दोनों आरोप प्रमाणित पाये गये। आरोप के आधार पर शिवकुमार साहू ग्राम पंचायत सचिव को पदच्युत किया जाने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन समिति में रखा गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से सचिव को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास किया। जिपं सदस्यों ने बैठक से अनुपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में इसके अलावा जांजगीर-चांपा के किन-किन गांवों में ट्रांसफार्मर फेल है और कब से इसकी सूची उपलब्ध कराने कहा। शिक्षक पंचायत संवर्ग के आपसी स्थानांतरण का प्रस्ताव पास हुआ। वहीं शिक्षक पंचायत संवर्ग को बीएड, डीएड के अध्ययन के लिए अवैतनिक अवकाश का प्रस्ताव पास हुआ। वर्तमान सत्र में धान खरीदी हेतु विभाग की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2017-18 में स्वीकृत कार्यों पर चर्चा हुई।

सूखाग्रस्त घोषित विकासखण्डों में कितने रकबे का बीमा हुआ है एवं कितने रकबे का नहीं हुआ है जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही एनीकट, स्टापडेम, पुल निर्माण की जानकारी प्रदान की गई। बैठक मेंं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजीत साहू, पीताम्बर पटेल, सुशांत सिंह, चैनसिंह सामले, नरेन्द्र कौशिक सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
जांजगीर,17 अक्टूबर (देशबन्धु)। जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत मुनुन्द के गबन के आरोप में निलंबित चल रहे सचिव शिवकुमार साहू को सर्वसम्मति से सामान्य प्रशासन समिति के सदस्यों ने बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के उपरांत गबन के आरोप में निलंबित चल रहे मुनुन्द सचिव को लेकर चर्चा शुरू हुई। बैठक में सदस्यों को बताया गया कि जनपद पंचायत नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुनुन्द सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत के खाते से सरपंच एवं पंचों की जानकारी के बगैर राशि आहरण करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच की गई तो संबंधित सचिव न तो जांच में उपस्थित नहीं हुआ। जांच टीम ने पाया कि ग्राम पंचायत की राशि 6 लाख 6 हजार रूपए का चेक स्वयं के नाम से जारी करने के उपरांत उक्त राशि अपने निजी खाते में अंतरण कि गई।

विभागीय जांच में लगाये गये उक्त दोनों आरोप प्रमाणित पाये गये। आरोप के आधार पर शिवकुमार साहू ग्राम पंचायत सचिव को पदच्युत किया जाने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन समिति में रखा गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से सचिव को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास किया। जिपं सदस्यों ने बैठक से अनुपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में इसके अलावा जांजगीर-चांपा के किन-किन गांवों में ट्रांसफार्मर फेल है और कब से इसकी सूची उपलब्ध कराने कहा। शिक्षक पंचायत संवर्ग के आपसी स्थानांतरण का प्रस्ताव पास हुआ।

वहीं शिक्षक पंचायत संवर्ग को बीएड, डीएड के अध्ययन के लिए अवैतनिक अवकाश का प्रस्ताव पास हुआ। वर्तमान सत्र में धान खरीदी हेतु विभाग की तैयारी के संबंध में जानकारी दी गई। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2017-18 में स्वीकृत कार्यों पर चर्चा हुई। सूखाग्रस्त घोषित विकासखण्डों में कितने रकबे का बीमा हुआ है एवं कितने रकबे का नहीं हुआ है जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही एनीकट, स्टापडेम, पुल निर्माण की जानकारी प्रदान की गई। बैठक मेंं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजीत साहू, पीताम्बर पटेल, सुशांत सिंह, चैनसिंह सामले, नरेन्द्र कौशिक सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it