Top
Begin typing your search above and press return to search.

पैनासोनिक-सैन्यो ने लाँच किये कायजन सीरीज के टीवी

पैनासोनिक के ऑनलाइन ब्रांड सैन्याे ने एंड्रायड टेक्नॉलाजी युक्त कायजन सीरीज के टेलीविजन लाँच की घोषणा की है।

पैनासोनिक-सैन्यो ने लाँच किये कायजन सीरीज के टीवी
X

नई दिल्ली । पैनासोनिक के ऑनलाइन ब्रांड सैन्याे ने एंड्रायड टेक्नॉलाजी युक्त कायजन सीरीज के टेलीविजन लाँच की घोषणा की है।

सैन्यो, पैनासोनिक इंडिया के बिजनेस प्रमुख पंकज राणा ने आज यहां बताया कि सैन्यो पर कायज़न सीरीज़ के लिए टेलीविजन उतारे के लिए कंपनी बहुत उत्साहित हैं, ये हमारे उपभोक्ताओं को बेहतर कार्यप्रणाली और असीमित कंटेंट प्रदान करेगी। इसमें लेटेस्ट एन्ड्राॅयड टेक्नाॅलाॅजी है, जो वाॅइस सर्च के लिए इन-बिल्ट क्रोम कास्ट फीचर एवं गूगल असिस्टेंट के साथ आती है। इस नयी श्रृंखला का उद्देश्य अपने टीवी के साथ इंटरैक्ट करने और कंटेंट देखने के लोगों के तरीके में परिवर्तन लाना है।

राणा ने बताया कि इसे अत्याधुनिक जापानी टेक्नाॅलाॅजी के साथ उतारा गया है। एन्ड्राॅयड पाई 9.0 पर चलने वाली यह नयी सीरीज़ में टेलीविजन देखने वालों को अलग ही अनुभव होगा। इसमें गूगल का यूज़र-फ्रेंडली और डाइनामिक इंटरफेस है। 32 इंच के एचडीआर टीवी का मूल्य 12,999 रु. है तथा 43 इंच के 4के टीवी का मूल्य 28,999 रु. है। ये टेलीविजन ग्राहकों को अमेज़न.इन पर सात सितम्बर से मिलेंगे। इनकी सेवाएं देने के लिए देश भर में 450 से अधिक सर्विस सेंटरों का नेटवर्क है।

उन्होंने बताया कि इस नयी श्रृंखला में डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग और डाॅल्बी डिजिटल के साथ 20 वाॅट के बाॅक्स स्पीकर लगे हैं। वाॅइस सर्च के लिए गूगल असिस्टेंट, गूगल वाॅइस सर्च के लिए समर्पित बटन और रिमोट पर नेटफ्लिक्स एवं नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम के आॅफिशियल ऐप्स की सुविधा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it