Top
Begin typing your search above and press return to search.

पालिका केंद्र और शहीद भगत सिंह पैलेस कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद सील

पालिका परिषद के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में 20 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक टीम ने नैकपैक मशीनों द्वारा 100 लीटर कीटाणुनाशक का छिड़काव किया।

पालिका केंद्र और शहीद भगत सिंह पैलेस कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद सील
X

नयी दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के लेखा विभाग और वाणिज्यिक विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने के बाद संसद मार्ग स्थित पूरे मुख्यालय भवन यानी पालिका केंद्र और गोल मार्किट स्थित शहीद भगत सिंह पैलेस को आज से 48 घण्टे सील कर दिया गया है।

एनडीएमसी की ओर से एक बयान में कहा कि पालिका परिषद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग (भवन अनुरक्षण अनुभाग) और जन स्वास्थ्य विभाग ने आज पालिका केंद्र और शहीद भगत सिंह पैलेस कार्यालयों में एक व्यापक कीटाणुशोधन अभियान चलाया । यह कीटाणुशोधन अभियान अगले दो दिन तक दिन में तीन बार जारी रहेगा।

पालिका परिषद के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में 20 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की एक टीम ने नैकपैक मशीनों द्वारा 100 लीटर कीटाणुनाशक का छिड़काव किया। इसके लिये एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल कीटाणुनाशक के रूप में उपयोग किया गया है और पानी के टैंकर के माध्यम से ब्लिचिंग के साथ 4000 लीटर पानी का उपयोग भी किया गया। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा भवन के दैनिक कीटाणुशोधन के अलावा यह छिड़काव किया गया है।

पालिका परिषद ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अगले दो दिन तक घर से काम करें और हर समय मोबाइल तथा ईमेल के माध्यम पर उपलब्ध रहें।

पालिका परिषद के कोविड -19 सेल ने नई दिल्ली जिला प्रशासन को पालिका केंद्र और शहीद भगत सिंह पैलेस के कर्मचारियों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार संपर्क ट्रेसिंग ( कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग ) करने का अनुरोध किया है। उन सभी लोगों को भी यह निर्देश दिया गया है कि जो प्रभावित व्यक्ति / कर्मचारियों के साथ घनिष्ठ संपर्क में रहे हैं, वे जिला प्रशासन को रिपोर्ट करें यदि उनमें कोई रोगसूचक लक्षण दिखे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it