Top
Begin typing your search above and press return to search.

पाकिस्तान स्टील मिल्स चीन को बेचेगा

प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान स्टील मिल्स (पीएसएम) को पुनरोद्धार के लिए चीन को सौंपने का फैसला किया

पाकिस्तान स्टील मिल्स चीन को बेचेगा
X

इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान स्टील मिल्स (पीएसएम) को पुनरोद्धार के लिए चीन को सौंपने का फैसला किया है ।

यह फैसला सरकार से सरकार के सौदे के तहत किया गया है । इसके अलावा श्री खान चीन की आगामी यात्रा के लिए अरबों डालर की रेलवे मेनलाइन (एमएल..1) के लिए वित्त विकल्पों को भी तलाशेंगे।

जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान का उच्च नेतृत्व चीनी नेतृत्व को इस बात का भरोसा भी देगा कि चीन.पाकिस्तान आर्थिक गलियारा(सीपीईसी) का काम धीमा नहीं होगा अपितु अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कार्यक्रम के तहत चलने के बावजूद सीपीईसी के अगले चरण को पूरे उत्साह और मजबूती से आगे बढ़ाया जायेगा।

खान का आज से चीन दौरा निर्धारित है। प्रधानमंत्री यात्रा के दौरान सीपीईसी के तहत आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए पांच मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान श्री खान चीन को पीएसएम देने की पेश करने के साथ ही एमएल..1 परियोजना के आधुनिकीकरण को अंतिम रुप देंगे। इसके अलावा बुनजी हाईड्रो परियोजना के वित्त पोषण, कृषि और सामाजिक क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं और सीपीईसी के दायरे से बाहर परियोजना पर विचार विमर्श होगा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it