Begin typing your search above and press return to search.
‘जम्मू-कश्मीर के विकास के बाद विफल हो जाएंगी पाकिस्तान की योजनाएं’
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विकास सुनिश्चित होने पर इस प्रांत में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की योजनाएं विफल हो जाएंगी

वाशिंगटन । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विकास सुनिश्चित होने पर इस प्रांत में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की योजनाएं विफल हो जाएंगी।
डॉ. जयशंकर ने बुधवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों और सीमा पार के ‘निहित स्वार्थों’ के कारण मोदी सरकार की नयी पहले के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं हुई है।
उन्होंने कहा, “जो प्रतिक्रियाएं हुई हैं, वह 70 साल से अधिक समय के निहित स्वार्थ के कारण हुई हैं। यह स्थानीय और सीमा पार के निहित स्वार्थ हैं, लेकिन हम जम्मू-कश्मीर के विकास का प्रबंध कर रहे हैं। आप जानते हैं कि पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों से इसे बर्बाद करने की योजनाएं बनायी हैं।”
Next Story


