Top
Begin typing your search above and press return to search.

पिता पुत्री के पाक दामन पर हैवानियत की कीचड़

रायपुर ! उरला थाना अंतर्गत दुर्गा नगर बिरगांव से पिता पुत्री के पाक दामन पर हैवानियत की कीचड़ लगाने वाला मामला प्रकाश में आया है।

पिता पुत्री के पाक दामन पर हैवानियत की कीचड़
X

एक अन्य मामले में भी आरोपी गिरफ्तार
रायपुर ! उरला थाना अंतर्गत दुर्गा नगर बिरगांव से पिता पुत्री के पाक दामन पर हैवानियत की कीचड़ लगाने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक पिता को अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दैहिक शोषण के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इसी तरह गूंगी लडक़ी के साथ निगरानी शुदा बदमाश की अनाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 342 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर लिया है।
बताया गया कि उरला के दुर्गानगर बिरगांव निवासी प्रभुराम साहू (50) वर्ष पेशे से मजदूर है लेकिन वह पिछले तीन-चार दिन से काम पर नहीं जा रहा था। इस दौरान वह अपनी पत्नी व पुत्र की अनुपस्थिति में नाबालिग पुत्री के साथ दैहिक शोषण किया करता था। इस दौरान बताने पर मां की हत्या किए जाने की धमकी दिया करता था। डर व भय के कारण घटना की जानकारी पीडि़त पुत्री माता व भाई को नहीं बता पा रही थी। इधर पीडि़त युवती की मां पिछले तीन दिनों से काम पर जा नहीं रही थी। आज जब काम पर जाने लगी तो युवती ने मां को काम पर जाने से मना किया। कारण पूछने पर युवती ने घटना के बारे में मां को बता दिया। जिसके बाद माता व पुत्री ने पिता को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया है।
इधर इस तरह की एक अन्य घटना में वाल्किमी नगर में पड़ोसी के द्वारा गूंगी युवती के साथ अनाचार का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि कल दोपहर वाल्मिकी नगर में क्षेत्र का निगरानीशुदा बदमाश निहाल पिता स्व. लखीधर निहाल 60 वर्ष पड़ोस में रहने वाली गूंगी युवती के घर में बलात घुसकर अनाचार कर रहा था। इस दौरान युवती की मां ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले में धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it