Top
Begin typing your search above and press return to search.

परवेज मलिक को पाक चुनाव आयोग का नोटिस

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने वाणिज्य मंत्री परवेज मलिक को नेशनल असेंबली की एक सीट के उपचुनाव में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में आज नोटिस जारी किया

परवेज मलिक को पाक चुनाव आयोग का नोटिस
X

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने वाणिज्य मंत्री परवेज मलिक को नेशनल असेंबली की एक सीट के उपचुनाव में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में आज नोटिस जारी किया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार फैसल मीर की शिकायत पर श्री मलिक को आयोग ने नोटिस भेजा है।

श्री मीर ने आयोग को दी शिकायत में कहा है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उम्मीदवार बेगम कुलसुम नवाज के पक्ष में प्रचार में श्री मलिक ने नियमों की अनदेखी की है। सन न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि श्री मलिक अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार में सरकारी धन का उपयोग कर रहे हैं।

आयोग ने श्री मलिक को तीन दिन के भीतर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि नेशनल असेंबली की यह सीट कुलसुम नवाज के बड़े भाई और श्री प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिए जाने से खाली हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it