Top
Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी कार्यालयों में राजभाषा में कार्य करना हमारा दायित्व: गौतम

 रेल क्लब '' उल्लास'', शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की वर्ष 2017 की द्वितीय छमाही बैठक संपन्न हुई

सरकारी कार्यालयों में राजभाषा में कार्य करना हमारा दायित्व: गौतम
X

दल्लीराजहरा-रायपुर। रेल क्लब '' उल्लास'', शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की वर्ष 2017 की द्वितीय छमाही बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक राहुल गौतम, सचिव एवं राजभाषा अधिकारी डॉ. एस. के. मिश्र सहित नगर के 73 सदस्य केन्द्रीय कार्यालयों के प्रमुखों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में उक्त कार्यालयों में हिंदी में हो रहे कार्यों एवं इससे संबंधित प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा की गई तथा राजभाषा के प्रयोग-प्रसार से संबंधित मदों पर चर्चा की गई । श्री राहुल गौतम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में राजभाषा में कार्य करना एवं राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3 (3) का अनुपालन हमारा दायित्व है । अत: इस पर ध्यान देना आवश्यक है,साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी को बढ़ावा तभी मिल सकता है जब हम सरल एवं बोलचाल वाली हिंदी का प्रयोग करें ।

इस बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य अधिकारियों ने भी हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं समिति को आश्वासन दिया कि वे अपने कार्यालयों में हिंदी में अधिक से अधिक कार्य किया जाना सुनिश्चित किया तथा इस दौरान नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रायपुर द्वारा सदस्य कार्यालयो में से दो कार्यालयो को राजभाषा हिन्दी में सराहनीय एवं उत्कृष्ठ कार्य के लिए 2 नगर राजभाषा शील्ड प्रदान किए गए, जिसमें से एक शील्ड वृहत कार्यालय के अंर्तगत रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं दूसरी शील्ड लघु कार्यालय के अंर्तगत वरि. क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेषन लिमिटेड को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सदस्य कार्यालयो में से 16 कार्यालयो को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it