Begin typing your search above and press return to search.
हमारा चंद्रयान वहां जा रहा है, जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार को) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि हमारा चंद्रयान वहां जा रहा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार को) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से कहा कि हमारा चंद्रयान वहां जा रहा है, जहां अभी तक कोई और देश नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा, "हमारा चंद्रयान चांद में उस जगह उतरेगा, जहां अभी तक विश्व का कोई देश नहीं पहुंच सका है।"
भारत का चंद्रयान-2 सात सितंबर में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चांद के इस हिस्से पर अभी तक कोई देश नहीं पहुंचा है।
इस अभियान की सफलता के बाद रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज छठीं बार बतौर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण किया।
Next Story


