Top
Begin typing your search above and press return to search.

हरिहर शाला में गेड़ी दौड़ का आयोजन

शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला में शनिवार को हरेली पर्व के मद्देनजर गेड़ी दौड़ का आयोजन किया

हरिहर शाला में गेड़ी दौड़ का आयोजन
X

नवापारा-राजिम। शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला में शनिवार को हरेली पर्व के मद्देनजर गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। आयोजन के अतिथि शशि गोलछा एवं डॅा. रोचलानी सहित विद्यालय स्टाफ ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। गेड़ी दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पूर्व माध्यमिक विभाग से प्रथम चैतन्य को 201 रूपये, द्वितीय लक्की को 151 रू., तृतीय अनुराग को 100 रू. देकर श्रीमती शशि गोलछा द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी तरह हाईस्कूल से प्रथम मुकेश निषाद को 500 रू., द्वितीय निलेश्वर साहू को 300 रू. एवं तृतीय मनीष साहू को 200 रूपये देकर प्राचार्य श्रीमती एल अग्रवाल ने सम्मानित किया। वहीं हायर सेकेण्डरी से प्रथम उमेश्वर यादव को 1000 रू., द्वितीय रूपेन्द्र साहू को 750 रू. एवं तृतीय मोहन साहू को 250 रूपये देकर संस्था के व्यायाम शिक्षक एसएन देवंगन ने सम्मानित किया।

आयोजन में अतिथि श्रीमती गोलछा ने कक्षा नवमी के सर्वश्रेष्ठ छात्र अर्जुन मिरी को कक्षा बारहवीं तक प्रतिवर्ष 2100 रूपये प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा करते हुए इस वर्ष के लिए 2100 रूपये प्रदान किए। प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष राज्य शासन द्वारा छग के प्रथम त्यौहार हरेली पर अवकाश की घोषणा होने से सभी ने हरेली का पर्व धूमधाम से मनाया।

व्यायाम शिक्षक श्रीदेवंागन ने छात्रों में खेल भावना जगाने के उद्देश्य से एक दिन पूर्व ही गेड़ी दौड़ के आयोजन सहित प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर दी थी। अतिथि श्रीमती गोलछा एवं डॅा. रोचलानी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्था में पहली बार आयोजित इस गेड़ी दौड़ के प्रति छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में अनेकों छात्रों ने भाग लिया, तो विद्यालय के सैकड़ों छात्र सहित पूरा स्टॅाफ उनका उत्साहवर्धन करने मैदान में जुटा रहा।

आभार प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संध्या शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में परंपरा को जहां जानने की समझ विकसित होती है वहीं उनमें अपनी माटी के प्रति लगाव भी उत्पन्न होता है। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती एफके दानी, उत्तरा कदम, महेश नेताम, बीएल चतुर्वेदी, अशोक साहू, लता साहू, नीलम साहू, सुनीता वर्मा, दुर्गेश बंजारे, प्रवीण पटेल, विजय गिलहरे, संतोष छाबड़ा, सुषमा यादव, महेश कंसारी, सोमा शर्मा, लीना देवंागन, यादराम साहू एवं बीएल अवसरिया सहित बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it