Top
Begin typing your search above and press return to search.

किसान बिल की आड़ में महौल खराब कर रहा विपक्ष : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है

किसान बिल की आड़ में महौल खराब कर रहा विपक्ष : मुख्यमंत्री
X

जौनपुर/देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है, वहीं विपक्ष बिल को लेकर जनता को बरगला रहा है। माहौल खराब करने का काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री शनिवार को जौनपुर और देवरिया दौरे पर थे। दोनों सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "एक नेता संसद में बैठता है, उन्हें पता नहीं कि गन्ना कहां पैदा होता है। उन्हें लगता है कि गन्ना आम की तरफ पेड़ पर लटकता है। किसानों के हित में बिल को पारित कराया है। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। बिचौलियों से मुक्त करने की दिशा में यह कदम बढ़ाया गया है। किसान बिल की आड़ में विपक्ष में माहौल खराब कर रहा है।"

जौनपुर में उन्होंने कहा कि, "हमारी सरकार ग्रेट इच्छाशक्ति के साथ संकट के समय में खड़ी है। यह संकट का दौर है और हर कोई परेशान है। ऐसे में सरकार सभी की मदद के लिए दृढ़ संकल्पित है। मल्हनी में विधानसभा उपचुनाव होना है। अन्य चुनावों की तरह न तो बड़ी-बड़ी रैलियां होंगी न जनसभा। ऐसे में भाजपा के एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता चाहे वह बूथ स्तर का हो या जिला स्तर का। सभी की जिम्मेदारी है कि वह तन-मन से लगकर मल्हनी की यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाले। हर कार्यकर्ता एक-एक वोटर से घर-घर जाकर संपर्क करे और उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करते हुए यह सीट जीतने के लिए पूरी तल्लीनता से अभी से लग जाएं।"

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ की जिम्मेदारी लें। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए लोगों का जनसमर्थन हासिल करें।

उन्होंने कहा कि अगर बूथ जीत गए तो, देवरिया सदर सीट सहित उपचुनाव में प्रदेश की सभी आठ सीटें जीत जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने देवरिया मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सेक्टर संयोजकों के साथ बैठक में देवरिया सदर विधायक को याद किया। कहा कि, "हमारे जनप्रिय विधायक जन्मेजय सिंह का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। मैं उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करता हूं। उनके निधन से देवरिया सदर विधानसभा सीट खाली हुई है। यहां उपचुनाव होगा, चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को लगना होगा। एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह तैयारी में जुट जाएं और विकास योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।"

उन्होंने कहा कि देवरिया में विकास को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। एक-एक वोट जोड़ने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को निभानी होगी। अगर उपचुनाव में सफलता मिलेगी तो हमें भी अच्छा करने की प्रेरणा मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it