Top
Begin typing your search above and press return to search.

विपक्ष सीएए पर अपना रहा है नकारात्मक रवैया : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस, सपा एवं बसपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)पर नकारात्मक रवैया अपनाया है

विपक्ष सीएए पर अपना रहा है नकारात्मक रवैया : भाजपा
X

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस, सपा एवं बसपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)पर नकारात्मक रवैया अपनाया है उससे आनेवाले समय में इन दलों को न/न हिंदू वोट देगा और न/न ही मुसलमान।

श्री देव ने आज यहां ब्रज अकादमी वृन्दावन में संवाददाताओं से कहा कि सीएए बिल किसी के खिलाफ नहीं है। उनका कहना था कि विपक्षी दलों एवं आंदोलन कर रहे विश्वविद्यालय के छात्रों को बिल को गंभीरता से पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को केवल अपने परिवार का हित छोड़कर बाकी कार्यकर्ताओं के हित के बारे में सोचकर उन्हें आगे आना चाहिए।

उन्होंने श्री यादव को सलाह दी कि वे तपस्वी योगी और मोदी का रास्ता अपनाएं जो उन हिंदुओं के हित के बारे में सोंच रहे हैं ,जो पाकिस्तान में नरकीय जीवन जीने को मजबर हैं ,उससे परेशान होकर भारत में शरणार्थी के रूप में आये तथा जिन्हें अब सम्मान की जिंदगी जीने के लिए केन्द्र सरकार प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब लोग समझ गए हैं कि सीएए किसी के खिलाफ नहीं है। यह कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता दिलाने के लिए है। इसी कारण अब आंदोलन रूक गया है और मुसलमान भी इसे समझ गये है कि यह कानून उनके खिलाफ नहीं है।

प्रियंका गांधी के आंदोलन करने वालों के घर जाने के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि यह अचछी बात है, पर लोगों को भड़काना और गुमराह नही करना चाहिए था। वे एक सही रास्ते में राजनीति करें , जिससे देश का एवं गरीब का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यों के हालात ठीक नहीं हैं जबकि भारत में आज भी अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यकों को समान अधिकार है। पाकिस्तान में जहां हिंदू पर होने वाले अत्याचार पर पुलिस रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती। वहां संतो पर अत्याचार होता है , मंदिर तोड़ दिए जाते है, बहू बेटियों पर अत्याचार होता है। वे लोग जुल्म के खिलाफ आवाज भी नहीं उठा सकते है । उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती है जबकि यहां दोनो को रिपोर्ट लिखाने की आजादी है ।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग हिदुस्तान में यदि शरण लिए हैं तो योगी और मोदी तथा अमित शाह उनके हित की चिंता कर रहे हैं तथा उन्हे सम्मान के साथ इस देश में रहने का रास्ता खोल रहे हैं। वे अब उनके लिए आधार कार्ड देने, वोट देने का अधिकार देने, प्रधानमंत्री आवास देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाये जाने का रास्ता खोल रहे है।

पूर्व में श्रीपाद गोशाला में गायों के रहने के एक अत्याधुनिक शेड का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यहां जितने अच्छे तरीके से गायें रखी जा रही हैं वह अनुकरणीय है। उन्होंने इस अच्छे कार्य के लिए श्रीपाद बाबा के शिष्यों दामोदरदास बाबा एवं गोविन्द पाण्डे को साधुवाद दिया। उनका कहना था कि हर किसान को गाय पालकर अपनी आमदनी बढ़ाना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में बुंदेलखण्ड का जिक्र किया जहां गोमूत्र एवं गोबर का प्रयोग कर किसान अच्छी खेती कर रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it