Top
Begin typing your search above and press return to search.

शिवपुरी में पुलिस के डायल 100 वाहन पलटने से होमगार्ड के एक सैनिक की मौत, पांच घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम सूड के पास पुलिस का डायल 100 वाहन पलटा

शिवपुरी में पुलिस के डायल 100 वाहन पलटने से होमगार्ड के एक सैनिक की मौत, पांच घायल
X

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम सूड के पास पुलिस का डायल 100 वाहन पलटने से होमगार्ड के एक जवान की मृत्यु हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात डायल 100 एक सूचना पर क्षेत्र में गई थी तथा वहां से लौटते समय अचानक अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया।

इसमें एक जवान भगवत सिंह यादव की मृत्यु हो गयी, जबकि वाहन चालक सहित लगभग पांच व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में वह लोग भी शामिल है, जिन्हें सूचना मिलने पर पुलिस लेकर आ रही थी। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी लाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it