Begin typing your search above and press return to search.
कोलकाता में बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पुरलिया गांव में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के पुरलिया गांव में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक अन्य घायल हो गया है।
पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि खोरग्राम ब्लॉक के अंतर्गत पुरलिया गांव में बुधवार रात विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोग पास के अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान सोनारुल शेख के रूप मे हुई है।
पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चला है कि विस्फोट देशी बम बनाने के कारण हुआ या कुछ अन्य लोगों ने पीड़ितों पर हमला किया। घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
Next Story


