Top
Begin typing your search above and press return to search.

कार की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की दिल्ली में मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कार की टक्कर से घायल तीन लोगों में से एक व्यक्ति की दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है।

कार की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की दिल्ली में मौत
X

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कार की टक्कर से घायल तीन लोगों में से एक व्यक्ति की दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को शहर के बस स्टैण्ड के समीप कार की टक्कर से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें एक घायल सीताराम शिवहरे भी था, जिसकी कल रात दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक शिवपुरी की हवाई पट्टी के पास कार को छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने कार जब्त कर वाहन चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it