Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक की डेंगू से मौत
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव इलाके के छाछा गांव में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई ।

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के भोगांव इलाके के छाछा गांव में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गई ।
मृतक का नाम ब्रजनंदन है और वो गांव के ही परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। जिले में डेंगू से अक तक करीब 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि सेंकड़ों लोग बीमार हैं । मैनपुरी से काफी संख्या में मरीज आगरा के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं क्योंकि यहां डेंगू इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अभी हाल में मैनपुरी दौरे के समय पार्टी के नेताओं ने जिले में डेंगू बुखार फैलने की जानकारी उन्हें दी थी, उसके बाद जिला प्रशासन ने डेंगू बुखार से निपटने के प्रयासों में तेजी से कार्यवाही शुरू की। मैनपुरी के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की भी कुछ दिन पूर्व डेंगू बुखार से मौत हुई थी।
Next Story


