Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुनियोजित तकनीक पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से सुनियोजित कृषि विकास केन्द्र सुनियोजित (परिशुद्ध) खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सुनियोजित तकनीक पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
X


महासमुंद। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर एवं उद्यानिकी विभाग के सहयोग से सुनियोजित कृषि विकास केन्द्र सुनियोजित (परिशुद्ध) खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, बरोंडा चौक महासमुंद किया गया।

प्रशिक्षण में कृषि विकास केन्द्र के प्रमुख अण्वेषक डॉ. घनश्याम साहू द्वारा टपक सिंचाई पद्धति के विभिन्न पहलुओ, पाली हाउस, शेडनेट हाउस, फलों मे अतिसघन बागवानी के बारे मे विस्तार से जानकारी कृषकों को दी गई।

सहायक संचालक उद्यान आर.एस. वर्मा द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों के साथ-साथ महिला कृषकों ने भी बढ़-चढ़कर इस प्रशिक्षण मे भाग लिया, वरिष्ठ अनुसंधान सहयोगी पुर्वेन्द्र साहू द्वारा पलवार की उपयोगिता संबंधी जानकारी एवं डॉ. कैशव चन्द्र राजहंस द्वारा फूलों की खेती के बारे मे जानकारी दी गई, प्रशिक्षण के दौरान किसानों के प्रश्नों का निदान विशेषज्ञों द्वारा की गयी, प्रशिक्षण में एस.एस. दीवान, उद्यान अधीक्षक महासमुन्द तथा आर.एल. डहरे, उद्यान विकास अधिकारी महासमुन्द तथा प्रदीप कुमार कुजूर, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी महासमुन्द द्वारा विशेष रुप से सहभागीता की गई, किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it