Begin typing your search above and press return to search.
सतना में गांजे की खेती के आरोप में एक गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे की खेती करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 54 किलोग्राम वजन के गांजे के पेड़ जब्त

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे की खेती करने के आरोप में आज गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 54 किलोग्राम वजन के गांजे के पेड़ जब्त कर लिए।
पुलिस ने कहा कि एक जानकारी के आधार पर लालपुर गांव निवासी दादूभाई को गिरफ्तार किया गया।
उसने अपने घर के पास गांजे के पेड़ लगा रखे थे। पुलिस ने पेड़ के अलावा गेंती भी जब्त की है।
Next Story


